सिवनी। मोहगांव और अहिरवाड़ा गांव के बीच गुरुवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। हादसा मुनगापार गांव के पास हुआ, जब एक बाइक केवलारी की ओर और दूसरी मोहगांव की ओर जा रही थी। टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे जिला अस्पताल सिवनी रेफर किया गया, जबकि दो अन्य को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और लोगों से सतर्क होकर वाहन चलाने की अपील की है।
सिवनी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन घायल




