भोपाल। गांधीनगर स्थित शासकीय महात्मा गांधी स्कूल में कक्षा 4 की एक महिला टीचर का बच्चा से पैर दबवाने का वीडियो सामने आया है। टीचर ने सफाई दी कि गेट पर टूटी टाइल के गड्ढे में पैर मुड़ने से दर्द हुआ, जिसे बच्चे ने प्रेमभाव से दबाकर कम करने की कोशिश की। स्कूल का आधा भवन जर्जर है, बारिश में पानी टपकता है, पंखे खराब हैं और शौचालय उपयोग लायक नहीं। पानी की कमी, गेट जाम, ऊंची घास और सांप के खतरे के कारण छात्राएं खुले में शौच को मजबूर हैं।
सरकारी स्कूल में टीचर का पैर दबाता बच्चा, जर्जर भवन और बदहाल हालात उजागर




