ग्वालियर। मंगलवार सुबह पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर के बाद इंटरस्टेट लुटेरे कौशल गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया, जो उज्जैन में 18 लाख की लूट समेत मध्यप्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में डकैती और लूट के मामलों में वांछित था। पकड़ से बचने के लिए उसने क्राइम ब्रांच टीम पर फायरिंग की, जिसमें एक जवान घायल हो गया। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी और वह कैंसर पहाड़ी के पास दबोच लिया गया। उसका एक साथी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
शॉर्ट एनकाउंटर में इंटरस्टेट लुटेरा घायल, 18 लाख की लूट का आरोपी पकड़ा गया।




