इंदौर। क्राइम ब्रांच ने मुंबई निवासी गुलाम मोइनुद्दीन और उसकी पत्नी प्रियंका के खिलाफ 5 करोड़ 70 लाख रुपए की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने सनराइज गुरु कैपिटल इंडिया के नाम से अनुबंध कर कई लोगों से निवेश कराया और 5% ब्याज व चार माह में रकम दोगुनी करने का झांसा दिया। रुपए लेने के बाद दंपती फरार हो गया और पैसों को अलग-अलग अकाउंट में ट्रांसफर किया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शेयर मार्केट निवेश के नाम पर 5.70 करोड़ की ठगी




