इंदौर। शास्त्री ब्रिज का एक हिस्सा धंसने के बाद नगर निगम की टीम ने सोमवार को मरम्मत का काम तेज कर दिया। जीएसआईटीएस और नगर निगम के इंजीनियरों ने निरीक्षण कर ब्रिज को सुरक्षित बताया। जनकार्य प्रभारी राजेंद्र राठौर ने कहा कि 40 लाख रुपये सुधार कार्य के लिए मंजूर किए गए हैं और दो दिन में गड्ढे का भराव नई तकनीक से पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुराने स्लैब सड़ने और चूहों के बिल बनाने से मिट्टी धंसी थी। अब डस्ट भराव, स्लैब रीइनफोर्समेंट और पेस्ट कंट्रोल से ब्रिज को स्थायी रूप से ठीक किया जाएगा।
शास्त्री ब्रिज धंसने के बाद निगम एक्शन में, दो दिन में पूरा होगा सुधार कार्य




