भोपाल। रेलवे स्टेशन पर डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए युगांडा की एक महिला के पास से करीब 4 करोड़ रुपये कीमत की 147 ग्राम कोकीन और 370 ग्राम क्रिस्टल मेथ बरामद की। महिला अमृतसर-सीएसटीएम एक्सप्रेस से मुंबई जा रही थी, जिसे एसी कोच में हिरासत में लिया गया। यह 15 दिन में भोपाल में डीआरआई की तीसरी बड़ी ड्रग्स जब्ती है। फिलहाल टीम आरोपी से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।
रेलवे स्टेशन पर विदेशी महिला के पास से कोकीन और क्रिस्टल मेथ बरामद




