रिटायर्ड रेलवे अफसर बने डिजिटल अरेस्ट के शिकार

Must read

ग्वालियर। शहर में एक बार फिर डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है, जहां ठगों ने रेलवे विभाग के रिटायर्ड चीफ टीएनसी सुधाकर यादव को निशाना बनाया। शनिवार दोपहर उन्हें व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर खुद को सीबीआई अधिकारी बताने वाले व्यक्ति ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी दी। ठग ने यूनिफॉर्म पहनकर डराया कि उनके नाम पर फर्जी बैंक खाता खुला है और उनका फोन बंद कर दिया जाएगा। यह ग्वालियर में डिजिटल अरेस्ट का छठा मामला है, इससे पहले कई अधिकारी इसी तरह ठगी का शिकार हो चुके हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article