मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के सिलायथा गांव में शुक्रवार रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक ध्रुव यादव खेती-किसानी करता था। घटना को इलाके के बदमाश श्याम गोगाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया। उन्होंने अचानक ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हत्या से गुस्साए ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे करीब 20 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस के अनुसार, हत्या की वजह पुराना विवाद बताया जा रहा है, जबकि श्याम गोगाई और उसके साथी फिलहाल फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
मुरैना में गोलियों की गूंज: युवक की हत्या से गुस्साए लोग, हाईवे पर 20 किमी लंबा जाम




