भोपाल। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के छात्र और NSUI के पूर्व अध्यक्ष अमन कुमार को मोतिहारी पुलिस ने 3 करोड़ रुपए के साइबर फ्रॉड मामले में गिरफ्तार किया। आरोप है कि अमन ने साथी विशाल कुमार और इरशाद के साथ मिलकर 500 रुपए का लालच देकर इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक में 250 से ज्यादा खाते खुलवाए और इनसे करोड़ों का लेनदेन कराया। जांच में पाकिस्तान से जुड़े नंबर और संदिग्ध ट्रांजेक्शन मिले हैं। पुलिस ने अमन और विशाल से 4 मोबाइल बरामद कर पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।
माखनलाल विश्वविद्यालय का छात्र 3 करोड़ के साइबर फ्रॉड में पकड़ा गया




