मध्य प्रदेश। महू में चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के बाद निकले जुलूस के दौरान तनाव बढ़ गया, जब जामा मस्जिद के पास आतिशबाजी को लेकर विवाद हुआ। पत्थरबाजी के बाद हालात बिगड़ गए, दुकानों और वाहनों में आगजनी हुई, और पेट्रोल बम फेंके गए। पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े, जबकि सेना के जवानों ने भी मोर्चा संभाला। करीब ढाई घंटे बाद स्थिति काबू में आई। हालात को देखते हुए चार थानों की पुलिस और 300 से ज्यादा जवान तैनात किए गए, जबकि कलेक्टर और DIG ने देर रात मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।
महू में चैंपियंस ट्रॉफी जुलूस के दौरान बवाल: पथराव, आगजनी और पेट्रोल बम, पुलिस-सेना ने संभाला मोर्चा!




