नवसारी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के नवसारी का दौरा करेंगे, जहां वे वानसी बोरसी गांव में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम की एक विशेष बात यह है कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से महिला पुलिसकर्मियों के हवाले होगी, जो देश में पहली बार हो रहा है। प्रधानमंत्री के हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक की सुरक्षा में 2,165 महिला कांस्टेबल, 187 इंस्पेक्टर, 61 सब-इंस्पेक्टर, 19 डीएसपी, पांच एसपी, एक आईजी और एक एडीजी तैनात रहेंगी।
महिला दिवस पर ऐतिहासिक पहल: PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगी सिर्फ महिला पुलिसकर्मी!




