भोपाल। मध्यप्रदेश में दुबई और स्पेन की कंपनियां 11,000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सात दिवसीय विदेश यात्रा से लौटने के बाद बताया कि दुबई की अमीरात एयरलाइंस भोपाल से सीधी उड़ान शुरू करने को इच्छुक है, जिसके लिए राज्य सरकार प्रति उड़ान 15 लाख रुपये तक की सहायता देगी। यात्रा के दौरान 22 अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से निवेश के लिए चर्चा हुई, जिसमें दुबई से 5,701 करोड़ रुपये के प्रस्ताव शामिल हैं। स्पेन में फिल्म शूटिंग और कपास किसानों के लिए प्रशिक्षण की योजना बनी, जबकि वहां की संस्कृति को भारत से मिलता-जुलता बताया गया। दुबई में ‘फ्रेंड्स ऑफ एमपी’ कार्यक्रम में 500 से अधिक प्रवासी भारतीयों ने उत्साह दिखाया।
मध्यप्रदेश में 11,000 करोड़ का निवेश: दुबई और स्पेन की कंपनियों के साथ करार




