“भोपाल साइबर ठगी कांड: करोड़ों की ठगी से बना बिल्डर, राजनीति में भी आजमाया हाथ!”

Must read

भोपाल। साइबर ठगी के रैकेट के मुख्य आरोपी मुईन खान का संबंध ठगी का कॉल सेंटर चलाने वाले अफजल खान से है, जिसने ठगी से कमाए करोड़ों रुपए मुईन के नाम पर टीकमगढ़ में निवेश किए। कभी कुरियर कंपनी में काम करने वाला मुईन अब वहां के बड़े बिल्डरों में गिना जाता है और राजनीति में भी सक्रिय हो चुका है। उसने बीजेपी के टिकट पर पार्षद का चुनाव लड़ा, लेकिन आपराधिक छवि के कारण हार गया। भोपाल के प्रभात चौराहे स्थित कॉल सेंटर से देशभर में स्टॉक मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी की जाती थी। 23 फरवरी को पुलिस ने छापेमारी कर मुख्य आरोपी अफजल खान के बेटे को पकड़ा, हालांकि बाद में छोड़ दिया गया। बाद में अफजल और उसकी बेटी पर मामला दर्ज कर अफजल को गिरफ्तार किया गया। जांच में करोड़ों के लेनदेन और ठगी के लिए सोशल मीडिया पर स्टॉक मार्केट के फर्जी विज्ञापन चलाने का खुलासा हुआ।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article