भोपाल। आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 59 रेस्टोरेंट, होटल और क्लब बार के लाइसेंस निलंबित कर उन्हें सील कर दिया। यह कदम कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर उठाया गया, जब जांच में इन संस्थानों में कई अनियमितताएं पाई गईं। इस कार्रवाई से बार संचालकों में हड़कंप मच गया है। सहायक आयुक्त आबकारी वीरेंद्र कुमार धाकड़ ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए लाइसेंस रिन्यूअल की प्रक्रिया के तहत सभी लाइसेंसधारकों से जरूरी दस्तावेजों के साथ ई-आबकारी पोर्टल पर आवेदन मांगे गए थे। दस्तावेजों की जांच के दौरान कई संस्थानों के कागज अधूरे पाए गए, जिनमें बिजली सुरक्षा प्रमाणपत्र जैसे जरूरी दस्तावेजों की कमी प्रमुख रही। तय समय सीमा में कमियां दूर न करने के कारण इन बारों के लाइसेंस सस्पेंड कर, उन्हें सील कर दिया गया।
भोपाल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 59 बार और रेस्टोरेंट सील, लाइसेंस निलंबित!




