बैरसिया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को सड़क हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। हालांकि हादसे का वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। यह बात बैरसिया एसडीएम आशुतोष शर्मा ने कही। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम आशुतोष शर्मा, एएसपी नीरज चौरसिया, बैरसिया टीआई वीरेंद्र सेन और विधायक विष्णु खत्री अस्पताल पहुंचे और घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए।
इस हादसे में लक्ष्मीबाई अहिरवार, बबली बाई, हरि बाई, दीपक और मुकेश की मौत हो गई। वहीं सूरज, विनीता, पुनीत, मोनिका, महक, नूरी बाई, लल्लू, प्रदीप और ज्योति घायल हुए हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है और कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रशासन की ओर से मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।




