जबलपुर। मझगवां थाना क्षेत्र के अगरिया गांव में दो बेटों ने पारिवारिक विवाद के दौरान पिता गिरानी कुमार चक्रवर्ती की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी और शव को 10 किमी दूर नहर में फेंक दिया। घटना से पहले परिवार राखी की तैयारियों में जुटा था, लेकिन घरेलू कलह ने माहौल को मातम में बदल दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
पारिवारिक विवाद में बेटों ने पिता की हत्या कर नहर में फेंका शव




