भोपाल। 30 जुलाई को विंग्गस फ्लाई हाई क्लब में शहर का पहला स्ट्रीट बाइक फ्रीस्टाइल स्टंट शो आयोजित किया जाएगा, जहां रफ्तार और रोमांच के साथ युवाओं को सड़क सुरक्षा का संदेश भी दिया जाएगा। भोपाल स्टंट स्कूल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में MTV Stunt Mania के दिग्गज सैयद आदिल काजमी, बाबर और अकबर अपने प्रोफेशनल स्टंट्स के साथ लाइव परफॉर्म करेंगे। दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक चलने वाले इस शो में दर्शक न केवल थ्रिल का अनुभव करेंगे, बल्कि सुरक्षित राइडिंग की अहमियत भी समझेंगे।
पहली बार होगा स्ट्रीट बाइक स्टंट शो, रोमांच के साथ मिलेगा रोड सेफ्टी का संदेश




