भोपाल। अनंतपुरा कोकता में पशुपालन विभाग की जमीन पर कब्जों को लेकर प्रशासन ने 36 लोगों को नोटिस जारी कर 10 दिन में जवाब मांगा है। इनमें डायमंड सिटी के 20 मकान, खेती और कॉलोनी मार्ग पर कब्जे, एक स्कूल, शादी हॉल, हॉस्टल और दुकान भी शामिल हैं। तहसीलदार सौरभ वर्मा ने बताया कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर सबसे पहले व्यावसायिक निर्माण पर कार्रवाई की जाएगी। कई लोगों ने दावा किया है कि उन्होंने रजिस्ट्री, नामांतरण और विभागीय अनुमति लेकर ही संपत्ति खरीदी और निर्माण किया था।
पशुपालन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जे पर नोटिस, जल्द होगी कार्रवाई




