नागपुर। 17 मार्च को औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर हुई हिंसा में मास्टरमाइंड फहीम समेत छह लोगों पर देशद्रोह का केस दर्ज हुआ है। फहीम पर 500 से ज्यादा लोगों को इकट्ठा कर हिंसा भड़काने का आरोप है। अब तक 84 गिरफ्तारियों में वीएचपी के आठ कार्यकर्ता भी शामिल हैं, जबकि 19 आरोपी पुलिस हिरासत में हैं। तीन दिन बाद सभी इलाकों से कर्फ्यू हटा दिया गया। पुलिस ने बांग्लादेश कनेक्शन का दावा करते हुए 34 सोशल मीडिया अकाउंट पर कार्रवाई की और 10 एफआईआर दर्ज की हैं। एक धमकी भरी पोस्ट में भविष्य में बड़े दंगे होने की चेतावनी भी दी गई। हिंसा में 33 पुलिसकर्मी घायल हुए, दंगाइयों ने पेट्रोल बम फेंके, तोड़फोड़ और पथराव किया।
नागपुर हिंसा: मास्टरमाइंड फहीम पर देशद्रोह, बांग्लादेश कनेक्शन का दावा




