सतना। जनसुनवाई में मझगवां के किसान लाल बिहारी पाठक ने सीने पर पोस्टर चिपकाकर तहसील प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ विरोध जताया। किसान का आरोप है कि गांव का नक्शा अधूरा होने से खेतों के नंबर नहीं मिल रहे और रजिस्ट्रेशन अटके हैं। तहसीलदार और बाबू जिम्मेदारी टालते रहे। शिकायत के बाद एडीएम ने तहसीलदार को बुलाकर तत्काल समाधान के निर्देश दिए।
नक्शा न मिलने से परेशान किसान ने जनसुनवाई में सीने पर पोस्टर चिपकाकर जताया विरोध




