जबलपुर। भीटा गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। प्रतिमा लेकर जा रहा ट्रक ऊपर से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आ गया, जिससे करंट लगने से दो युवकों की मौत हो गई और 10 से ज्यादा लोग झुलस गए। मृतकों की पहचान चिंटू विश्वकर्मा (24) और अखिलेश पटेल (27) के रूप में हुई है। घायलों को जिला और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे की खबर मिलते ही मंत्री राकेश सिंह और विधायक अशोक रोहाणी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दुर्गा विसर्जन में करंट से दो की मौत, कई झुलसे




