इंदौर। राजवाड़ा स्थित ऐतिहासिक महालक्ष्मी मंदिर दीपावली पर श्रद्धालुओं से भरने को तैयार है। 1831 में हरिराव होलकर द्वारा निर्मित इस मंदिर में हर साल दीपावली पर विशेष शृंगार और पूजन होता है। इस बार भी मां लक्ष्मी की पोशाक तीन बार बदली जाएगी और मंदिर को फूलों व लाइटों से सजाया गया है। मंदिर समिति ने दर्शन के लिए बैरिकेड और रेलिंग लगाकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की है। भक्त यहां वीडियो कॉल के जरिए अपने परिजनों को भी दर्शन करा सकेंगे। मान्यता है कि मां को घर की प्रतिकृति अर्पित करने से नया मकान बनाने की इच्छा पूरी होती है। दीपावली पर यहां 40 से 50 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
दीपावली पर महालक्ष्मी मंदिर में उमड़ेगी आस्था की भीड़, 3 बार बदले जाएंगे मां के वस्त्र




