जबलपुर। जिले के गौर चौकी के पास नागपुर-मंडला नेशनल हाईवे पर गुरुवार शाम तेज रफ्तार ट्रक और मिनी ट्रक की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि शवों को बाहर निकालने के लिए गैस कटर से मिनी ट्रक को काटना पड़ा। मृतकों की पहचान की जा रही है और घायलों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों वाहन काफी तेज गति से चल रहे थे, जिससे टक्कर के बाद वाहन चकनाचूर हो गए।
तेज रफ्तार की टक्कर में तीन की मौत, तीन घायल




