चलती बस में लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

Must read

अशोकनगर। शनिवार रात ईसागढ़ रोड पर बमनावर गांव के पास पिछोर से इंदौर जा रही कमला ट्रैवल्स की बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने पूरी बस को घेर लिया। बस में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन ड्राइवर और एक पुलिसकर्मी ने सूझबूझ दिखाते हुए कांच तोड़कर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। फायर ब्रिगेड की पहली गाड़ी का पानी खत्म होने पर दूसरी गाड़ी से आग पर काबू पाया गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, जबकि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article