ग्वालियर। 24 वर्षीय अजय कुशवाह ने 9 साल के रिश्ते में धोखा और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर प्रेमिका के घर के बाहर खुद को आग लगा ली, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अजय ने मरने से पहले वीडियो में बताया कि लड़की शादी के बदले तीन लाख और उसके पिता पांच लाख रुपए मांग रहे थे, और धमकियां भी मिल रही थीं। उसने कहा कि प्रेमिका ने “तू मर जा” तक कह दिया था। घटना के वक्त लड़की वीडियो बनाती रही, जबकि राहगीरों ने बचाने की कोशिश की। पुलिस ने प्रेमिका, उसके पिता और भाई पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है और कॉल डिटेल्स व मोबाइल की जांच कर रही है।
ग्वालियर में प्यार बना मौत की वजह, ब्लैकमेल से तंग आकर अजय ने लगाई आग




