ग्वालियर। शंकरपुर में शुक्रवार शाम तेज आंधी-बारिश के दौरान एक दो मंजिला मकान की दीवार ढहने से 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हैं। महेंद्र सिंह इंगले के मकान के पास टीन शेड पर दीवार गिर गई, जिसके नीचे बैठे 6 लोग मलबे में दब गए। मृतकों में जावेद, इजरायल और मफरत शामिल हैं, जबकि महेंद्र सिंह और माहिर अस्पताल में भर्ती हैं।




