अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। वर्ल्ड वाइल्डलाइफ डे के अवसर पर सोमवार सुबह वे गिर नेशनल पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने एशियाटिक शेरों को देखा। उनके पहुंचने पर वहां मौजूद लोगों ने “मोदी-मोदी” के नारे लगाए। प्रधानमंत्री ने रात सासण में बिताई थी। गिर के सिंह सदन से लौटने के बाद वे नेशनल बोर्ड ऑफ वाइल्ड लाइफ (NBWL) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें वन्यजीवों से जुड़े राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके बाद वे राजकोट में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले, रविवार को उन्होंने सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। इसके अलावा, वे जामनगर स्थित वनतारा पशु बचाव और पुनर्वास केंद्र भी गए थे, जिसकी देखरेख अनंत अंबानी करते हैं।
गुजरात दौरे पर पीएम मोदी: गिर में शेरों के दीदार से सोमनाथ दर्शन तक, वन्यजीव संरक्षण पर अहम बैठक




