रतलाम। विंटर शेड्यूल और क्रिसमस सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने डॉ. अंबेडकर नगर से तोकुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन विशेष किराए पर संचालित होगी। गाड़ी संख्या 09304 और 09303 दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे करेंगी।
09304 डॉ. अंबेडकर नगर–तोकुर स्पेशल 21 और 28 दिसंबर को शाम 4.30 बजे डॉ. अंबेडकर नगर से रवाना होगी और मंगलवार सुबह 3 बजे तोकुर पहुंचेगी। इंदौर, देवास, उज्जैन, नागदा और रतलाम सहित कई स्टेशनों पर इसका निर्धारित ठहराव रहेगा।
वापसी में 09303 तोकुर–डॉ. अंबेडकर नगर स्पेशल 23 और 30 दिसंबर को सुबह 5 बजे तोकुर से चलकर अगले दिन दोपहर 3.30 बजे डॉ. अंबेडकर नगर पहुंचेगी। इस दौरान भी रतलाम मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव दिया जाएगा।
ट्रेन दोनों दिशाओं में इंदौर, देवास, उज्जैन, नागदा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वसई रोड, पनवेल, रत्नागिरी, कणकवली, मडगांव, कारवार, भटकल, उडुपि और सुरतकल समेत कई स्टेशनों पर रुकेगी।
यह पूरी तरह आरक्षित ट्रेन होगी, जिसमें थर्ड एसी और थर्ड एसी इकोनॉमी कोच शामिल रहेंगे। 09304 के लिए टिकट बुकिंग 13 दिसंबर 2025 से शुरू होगी। यात्री रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, रेल मदद ऐप या 139 पर कॉल कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।




