पीथमपुर। बगदून थाना क्षेत्र स्थित सागर श्री ऑयल कंपनी में रविवार शाम गैस रिसाव से तीन कर्मचारियों सुनील (35), दीपक (30) और जगदीश की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक मजदूर बेहोश होकर गिरा और उसे बचाने पहुंचे दो अन्य साथी भी गैस की चपेट में आ गए। तीनों को गंभीर हालत में इंदौर के एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ऑयल कंपनी में गैस रिसाव से 3 कर्मचारियों की मौत




