भोपाल। एम्स भोपाल से ब्लड प्लाज्मा चोरी कर महाराष्ट्र की लैब्स में बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपियों ने 1150 यूनिट प्लाज्मा चोरी कर नासिक और औरंगाबाद की निजी लैब्स को 5800 रुपए प्रति लीटर में बेचा था। ये लैब्स प्लाज्मा से बायोमेडिकल दवाएं बना रही थीं। पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर 1123 यूनिट प्लाज्मा बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 11.72 लाख रुपए है। मुख्य आरोपी अंकित केलकर ने अपने साथियों अमित जाटव और लक्की पाठक के साथ चोरी की बात कबूल की है। आरोपियों का ब्लड बैंकों से पुराना संपर्क था और वे फार्मा कंपनियों को प्लाज्मा बेचने की तैयारी में थे, लेकिन इससे पहले ही पकड़े गए।
एम्स से चोरी कर प्लाज्मा बेचने वाला गिरोह पकड़ा गया, छह आरोपी गिरफ्तार




