भोपाल। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के छात्र दिव्यांश की शुक्रवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। गुरुवार सुबह वह तीसरी मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। रायसेन के रहने वाले दिव्यांश का इलाज सेज अपोलो अस्पताल में चल रहा था। पुलिस ने उसके पांच साथियों के बयान दर्ज किए हैं, जिनके मुताबिक हादसा पकड़ा-पकड़ी खेलते वक्त हुआ। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। दिव्यांश सोशल मीडिया पर ‘NCERT ज्ञान’ नाम से इंस्टाग्राम पेज चलाता था, जिसके पांच लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
एमसीयू की बिल्डिंग से गिरे छात्र दिव्यांश की इलाज के दौरान मौत




