भोपाल। मध्यप्रदेश में इस मानसून सीजन में अब तक औसतन 29.3 इंच बारिश हो चुकी है, जो सामान्य का 79% है। ग्वालियर समेत 10 जिलों में तय बारिश का कोटा पूरा हो गया है, जबकि इंदौर और उज्जैन संभाग के कई जिलों में आधे से भी कम पानी गिरा है। अगस्त का पहला पखवाड़ा सूखा गुजरने के बाद दूसरे पखवाड़े में अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है।
एमपी में बारिश का बंटवारा, 10 जिलों में कोटा पूरा, इंदौर-उज्जैन में सूखा जैसा हाल




