इंदौर। मेट्रो के 5.9 किमी प्रायोरिटी कॉरिडोर पर एक महीने में यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट आई है। पहले जहां रोजाना 25 हजार से ज्यादा लोग सफर करते थे, अब यह आंकड़ा 500 से भी कम रह गया है। वीकेंड पर ही संख्या 1 हजार के पार जाती है। शुरुआत में साप्ताहिक यात्रियों का आंकड़ा 1 लाख से ज्यादा था, जो अब मुश्किल से 10 हजार पार कर पा रहा है। घटते यात्रियों को देखते हुए मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने 23 जून 2025 से नई समय-सारणी लागू की है। अब मेट्रो सुबह 10 से शाम 6 बजे तक हर एक घंटे में चलेगी, जबकि पहले सुबह 8 से रात 8 बजे तक हर 15 मिनट में ट्रेन चलाई जा रही थी।
एक महीने में मेट्रो से उतरे यात्री, अब हर घंटे चलेगी ट्रेन




