

इंदौर। इंदौर जिला कुराश संघ की साधारण सभा बैठक का आयोजन द्धश्रद्म मार्शल आर्ट एकेडमी पर आयोजित की गई। जिसमे अगले 3 वर्षो के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमे सर्वसम्मिति से घनश्याम करोले को अध्यक्ष, कैलाश बाथम सचिव एवं महेश पुरोहित कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। अन्य पदो के लिए गोपाल पालीवाल एवं संजय धन्नालाल गोयल को उपाध्यक्ष, कमल डाबी सह सचिव, अमन सिंह, आर्याश रघुवंशी और महक आशर्मिया को सदस्य मनोनीत किया गया । डॉक्टर ललित पानेरी टेक्निकल चेयरमैन की भूमिका संभालेंगे । निर्वाचन की सम्पूर्ण प्रक्रिया म.प्र कुराश संघ के सचिव राहुल व्यास के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई।




