इंदौर। रंग पंचमी के अवसर पर गेर का आयोजन किया जाएगा, जिसके रूट पर गोरा कुंड चौराहे की एक पुरानी परंपरा फिर चर्चा में है। करीब 50 साल पहले इस चौराहे की दीवार पर नेताओं को लेकर व्यंग्यात्मक लेखन किया जाता था, जहां शहर के दिग्गज नेताओं पर तंज कसे जाते थे। हालांकि, समय के साथ यह दीवार लेखन बंद हो गया और उसकी जगह बैनर-पोस्टरों ने ले ली। इस बार फिर गोरा कुंड चौराहे पर पोस्टर लगाकर भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं समेत मंत्री और विधायकों पर व्यंग्य किया गया है। ‘रंगों की फुलझड़ी, राजनीति के रंग, बुरा ना मानो होली है’ जैसे स्लोगन के साथ इन पोस्टरों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।
इंदौर में रंग पंचमी पर सजी राजनीति की होली, पोस्टरों के जरिए नेताओं पर तंज




