इंदौर में दर्दनाक घटना: परिजनों ने ठुकराया, मुंहबोले भाई ने किया अंतिम संस्कार!

Must read

इंदौर। दोस्त के कट्‌टे से चली गोली लगने से जान गंवाने वाली युवती का शनिवार को अंतिम संस्कार किया गया। दुखद यह रहा कि उसके परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया, लेकिन जिस मुंहबोले भाई को वह पांच साल से राखी बांध रही थी, उसने आगे आकर अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी निभाई। यह घटना शुक्रवार को लसूडिया थाना क्षेत्र के महालक्ष्मी नगर स्थित एक फ्लैट में हुई, जहां ग्वालियर की रहने वाली भावना ऊर्फ तन्नु सिंह को गोली लग गई। रात में उसके तीन दोस्त उसे किराए की कार में अस्पताल छोड़कर फरार हो गए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जबकि घटना के आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article