इंदौर में डेंगू-मलेरिया नियंत्रण के लिए जागरूकता अभियान शुरू

Must read

इंदौर। डेंगू और मलेरिया के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए एम्बेड प्रोजेक्ट (फैमिली हेल्थ इंडिया) और स्वास्थ्य विभाग ने मिलकर व्यापक जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। मंगलवार को रीजनल डायरेक्टर डॉ. शाजी जोसेफ, सीनियर ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. शरद गुप्ता, सीएमएचओ डॉ. बी. एस. सेतिया और जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. दौलत पटेल ने ‘डेंगू-मलेरिया रथ’ को हरी झंडी दिखाकर इस पहल की शुरुआत की। यह अभियान शहर के चारों जोन और ब्लॉकों में संचालित किया जाएगा, जहां माइक के जरिए लोगों को डेंगू और मलेरिया के लक्षण, बचाव और इलाज से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। अगले चरण में प्रभावित क्षेत्रों में लार्वा सर्वेक्षण और उसके नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू होगी। अभियान के तहत सूचना, शिक्षा और संचार (IEC) और व्यवहार परिवर्तन संचार (BCC) जैसी गतिविधियां भी चलाई जाएंगी, ताकि लोग अपने परिवेश को साफ-सुथरा रखें और पानी जमा होने से रोकें।फैमिली हेल्थ इंडिया के रीजनल कोऑर्डिनेटर अवधेश सिंह की अगुवाई में इस जागरूकता अभियान को पूरे शहर में संचालित किया जाएगा। नागरिकों से अपील की गई है कि वे स्वच्छता का ध्यान रखें और मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए जरूरी एहतियात बरतें। यह पहल इंदौर को डेंगू और मलेरिया मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article