इंदौर में गुरुवार से शुरू होगा ‘निरोगी काया अभियान’, स्वास्थ्य जांच और इलाज पर रहेगा फोकस

Must read

इंदौर। जिले में गुरुवार से ‘निरोगी काया अभियान’ की शुरुआत होगी, जो 31 मार्च तक जारी रहेगा। इस अभियान के तहत 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की विभिन्न बीमारियों, जैसे शुगर, बीपी और नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज, की विशेष स्क्रीनिंग की जाएगी। इसका उद्देश्य गैर-संचारी रोगों की समय पर पहचान कर इलाज और प्रबंधन सुनिश्चित करना है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचएमओ) डॉ. बी.एस. सैत्या ने बताया कि इस अभियान के जरिए बीमारियों का जल्द पता लगाकर समय पर इलाज शुरू किया जाएगा, जिससे समुदाय को स्वस्थ रखने में मदद मिलेगी। अभियान के अंतिम पांच दिनों में जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर स्क्रीनिंग की जाएगी, जबकि अन्य लोगों की जांच स्वास्थ्य शिविरों में होगी। यदि जांच के दौरान किसी व्यक्ति में शुगर या बीपी जैसी समस्याएं पाई जाती हैं, तो कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर टेलीमेडिसिन के जरिए विशेषज्ञों से परामर्श लेकर इलाज शुरू करेंगे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सा अधिकारी उपचार उपलब्ध कराएंगे, जबकि गंभीर मामलों को उच्च स्वास्थ्य केंद्रों में भेजा जाएगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article