इंदौर। शहर में मध्य प्रदेश का पहला क्रिकेट म्यूजियम शुरू हो गया है, जिसमें 18वीं सदी से अब तक के क्रिकेट इतिहास से जुड़ी 300 से ज्यादा दुर्लभ वस्तुएं रखी गई हैं। यहां डॉन ब्रैडमेन और सचिन तेंदुलकर के बैट, कपिल देव का वर्ल्ड कप वाला मंगूस बैट, विराट कोहली और शेन वॉर्न की जर्सी, सीके नायडू का 30 किलो का किट बैग, डेनिस लिली का एल्यूमीनियम बैट और विज्डन मैगजीन के खास एडिशन जैसे अनमोल संग्रह मौजूद हैं। महिला क्रिकेट से जुड़ी तस्वीरें, क्रिकेटरों के उपकरण और ऐतिहासिक मैचों में इस्तेमाल हुए सामान भी इस म्यूजियम का आकर्षण हैं।
इंदौर में खुला प्रदेश का पहला क्रिकेट म्यूजियम, सहेजे गए दुर्लभ खजाने




