इंदौर। शहर में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों और नशे के मामलों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने हाईटेक ड्रोन पेट्रोलिंग शुरू की है। यह ड्रोन खास तौर पर उन शेडो एरिया पर नजर रख रहे हैं जहां संदिग्ध या नशा करने वाले छिपते हैं, जैसे खाली मैदान, शराब दुकानों के पीछे और बस-रेलवे स्टेशन के आसपास के इलाके। ड्रोन से संदिग्ध दिखने पर पुलिस टीमें तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करती हैं। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि चारों जोनों में ड्रोन पेट्रोलिंग की जा रही है ताकि पुलिस की निगरानी और भी प्रभावी हो सके।
इंदौर पुलिस ने शुरू की ड्रोन पेट्रोलिंग, अब शेडो एरिया में भी रहेगी पैनी नजर




