खजराना गणेश को मिलेगा नया स्वर्ण मुकुट, डिजाइन फाइनल

Must read

इंदौर। प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में भगवान गणेश के लिए नया सोने का मुकुट तैयार किया जा रहा है, जिसकी डिजाइन तय हो चुकी है। पहले चांदी का करीब 3.5 किलो का मुकुट बनाकर भगवान को पहनाया जाएगा और अगर डिजाइन उपयुक्त रही, तो लगभग 6-7 किलो सोने का मुकुट तैयार होगा। यह मुकुट गणेश चतुर्थी तक तैयार होने की उम्मीद है। पुराने मुकुट में क्रेक आने के कारण यह फैसला लिया गया है। रिद्धि-सिद्धि और शुभ-लाभ के लिए भी नए मुकुट बनेंगे। मंदिर प्रबंध समिति ने इसके लिए 10 सदस्यीय टीम बनाई है और सोना कम पड़ने पर भक्तों से सहयोग लिया जाएगा।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article