असम में निवेश और संस्कृति का संगम: पीएम मोदी ने किया एडवांटेज असम 2.0 समिट का उद्घाटन

Must read

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के असम दौरे पर हैं, जहां वे गुवाहाटी में आयोजित एडवांटेज असम 2.0 समिट का उद्घाटन करेंगे, जो इंफ्रास्ट्रक्चर और इन्वेस्टमेंट पर केंद्रित है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि इस समिट में 60 से अधिक देशों के राजदूत और मिशन हेड शामिल होंगे, और विशेष रूप से एक्ट ईस्ट देशों की इसमें रुचि है, क्योंकि असम इस नीति से सीधे जुड़ा हुआ है। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने जानकारी दी कि अब तक असम को 1 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। इससे पहले, प्रधानमंत्री ने सरूसजाई स्टेडियम में आयोजित मोइर बिनंदिनी (मेगा झुमोइर) कार्यक्रम में भाग लिया, जिसे असम के चाय उद्योग के 200 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्व में असम और पूर्वोत्तर के विकास की उपेक्षा की जाती थी, लेकिन अब इन क्षेत्रों की संस्कृति को नई पहचान दी जा रही है और खुद को पूर्वोत्तर की संस्कृति का ब्रांड एंबेसडर बताते हुए इस क्षेत्र के महत्व को रेखांकित किया।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article