इंदौर। मेट्रो का कॉमर्शियल रन अप्रैल में शुरू होने की संभावना है। कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेलवे सेफ्टी (CMRS) की टीम 24-25 मार्च को मेट्रो की फाइनल रिपोर्ट तैयार कर रवाना हो चुकी है। माना जा रहा है कि जैसे ही सीएमआरएस से मंजूरी मिलेगी, मेट्रो का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। मेट्रो के कोच और ट्रैक से संबंधित अप्रूवल पहले ही रेलवे बोर्ड द्वारा दिया जा चुका है, जिसमें उन्हें पूरी तरह फिट बताया गया है।
अप्रैल से इंदौर में दौड़ेगी मेट्रो, अंतिम मंजूरी का इंतजार!




