वडोदरा। महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 के पांचवें मैच में मंगलवार को मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात जायंट्स (GG) आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। गुजरात जायंट्स अभी तक लीग के इतिहास में मुंबई इंडियंस को हराने में सफल नहीं रही है। इस सीजन में दोनों टीमें पहली बार भिड़ेंगी। गुजरात का यह तीसरा मुकाबला होगा, जिसमें उसे अब तक एक जीत और एक हार मिली है। वहीं, मुंबई ने अपना पहला मैच दिल्ली के खिलाफ खेला था, जिसमें उसे 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। टीमें: मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स तारीख: 18 फरवरी 2025 स्थान: कोटांबी स्टेडियम, वडोदरा टॉस का समय: शाम 7:00 बजे मैच की शुरुआत: शाम 7:30 बजे WPL में अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 4 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें हर बार मुंबई इंडियंस को जीत मिली है। 2023 और 2024 सीजन में दो-दो बार आमना-सामना हुआ था, और सभी मैचों में मुंबई ने बाजी मारी थी। क्या गुजरात इस बार इतिहास बदल पाएगी या मुंबई की जीत का सिलसिला जारी रहेगा? इसका जवाब आज के रोमांचक मुकाबले में मिलेगा।
WPL 2025: मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच मुकाबला आज




