तमिलनाडु प्रीमियर लीग में डिंडिगुल ड्रैगंस के कप्तान रविचंद्रन अश्विन पर मदुरई पैंथर्स ने बॉल टैम्परिंग का आरोप लगाया है। टीम ने दावा किया कि 14 जून को खेले गए मैच में अश्विन और उनकी टीम ने कैमिकल लगे तौलियों से गेंद की स्थिति बदली, जिससे बल्ले पर धातु जैसी आवाज आई। लीग के CEO प्रसन्ना कनन ने शिकायत मिलने की पुष्टि की और सबूत मिलने पर स्वतंत्र जांच कमेटी बनाने की बात कही। इससे पहले अश्विन अंपायर से बहस के कारण भी विवाद में आ चुके हैं।
TNPL में अश्विन पर बॉल टैम्परिंग का आरोप, जांच की तैयारी




