साउथ अफ्रीका की टी20 लीग SA20 के चौथे सीजन की नीलामी 9 सितंबर को होगी, जिसमें भारत के 13 खिलाड़ी शामिल होंगे। इनमें पीयूष चावला, सिद्धार्थ कौल और अंकित राजपूत जैसे नाम हैं। चावला का बेस प्राइस 50 लाख रुपए, इमरान खान का 25 लाख और बाकी भारतीय खिलाड़ियों का 10 लाख रुपए तय किया गया है। लीग की 6 फ्रेंचाइजियों के पास 7.4 मिलियन डॉलर का बजट है, जिससे 84 स्लॉट भरे जाएंगे। दिलचस्प बात यह है कि अब तक किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी को टीमों ने नहीं चुना, जबकि इस बार 40 पाकिस्तानी और 150 से ज्यादा इंग्लिश क्रिकेटर्स ने भी रजिस्ट्रेशन कराया है।
SA20 लीग की नीलामी में शामिल होंगे 13 भारतीय खिलाड़ी




