IPL 2025 में RCB ने पहली बार ट्रॉफी जीतकर ब्रांड वैल्यू में MI और CSK को पीछे छोड़ दिया है। उनकी वैल्यू 269 मिलियन डॉलर (₹2,307 करोड़) पहुंच गई है। पंजाब किंग्स की वैल्यू में सबसे तेज 39.6% की बढ़ोतरी हुई, वहीं पूरे टूर्नामेंट की कुल वैल्यू 18.5 बिलियन डॉलर हो गई। फाइनल मैच ने 67.8 करोड़ व्यूअर्स के साथ व्यूअरशिप का रिकॉर्ड बनाया और एड रेवेन्यू 600 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया। ब्रांड वैल्यू बढ़ने में व्यूअरशिप, स्पॉन्सरशिप और डिजिटल एंगेजमेंट की बड़ी भूमिका रही।
RCB बनी IPL की सबसे वैल्यूएबल टीम, MI-CSK को पीछे छोड़ा।




