अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप ट्रॉफी विवाद को सुलझाने के लिए कमेटी गठित की है। दुबई में हुई एनुअल जनरल मीटिंग में बोर्ड ने कहा कि दोनों देश आपसी सहमति से फैसला करें, जबकि ICC जरूरत पड़ने पर मध्यस्थता करेगा। भारत ने 28 सितंबर को पाकिस्तान को फाइनल में हराया था, लेकिन PCB चीफ और ACC अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। इसी मीटिंग में ICC ने विमेंस वर्ल्ड कप की टीमों की संख्या 8 से बढ़ाकर 10 करने, सदस्य देशों को 10% ज्यादा फंड देने, ‘प्रोजेक्ट USA’ की समीक्षा करने, क्रिकेट को अफ्रीकन और पैन-अमेरिकन गेम्स में शामिल करने और मिताली राज व अमोल मजूमदार को विमेंस कमेटी में जगह देने जैसे अहम फैसले भी लिए।
ICC ने बनाई कमेटी, भारत-पाक एशिया कप ट्रॉफी विवाद सुलझाने की कोशिश




