इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के लीग चरण में अब तक 51 मुकाबले खेले जा चुके हैं। शुक्रवार को खेले गए मैच में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 38 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ गुजरात की टीम अंक तालिका में शीर्ष दो में पहुंच गई है, जबकि हैदराबाद की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने की कगार पर पहुंच गई है।
GT की धमाकेदार जीत से टॉप-2 में एंट्री, SRH प्लेऑफ से लगभग बाहर




