नई दिल्ली। भारत को दो ICC ट्रॉफी और दो एशिया कप जिताने वाले कप्तान रोहित शर्मा को वनडे टीम की कप्तानी से हटा दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम चयन के दौरान सबसे बड़ा फैसला शुभमन गिल को वनडे कप्तान बनाना रहा। 24 वर्षीय गिल अब भारत के 28वें वनडे कप्तान बने हैं। बताया गया कि 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी, रोहित की उम्र, घरेलू क्रिकेट से दूरी और तीन फॉर्मेट में अलग कप्तानों से बचने की नीति के चलते यह बदलाव किया गया। गिल पहले ही टेस्ट टीम की कमान संभाल चुके हैं और अब वनडे में भी उन्हें मौका दिया गया है।
BCCI ने रोहित शर्मा से छीनी वनडे कप्तानी, शुभमन गिल को सौंपी कमान




